मध्य प्रदेश सरकार ने भूमि प्रबंधन को सरल बनाने के लिए एमपी भू नक्शा (MP Bhu Naksha) सेवा शुरू की है। यह WebGIS 2.0 आधारित ऑनलाइन सेवा है, जो नागरिकों को अपनी जमीन का नक्शा, खसरा, खतौनी और अन्य अभिलेख आसानी से उपलब्ध कराती है।
भू-नक्शा क्या है?
भू नक्शा मध्य प्रदेश के भूमि रिकॉर्ड का डिजिटल मानचित्रण है। यह पोर्टल जमीन की सीमाओं, स्वामित्व, क्षेत्रफल और आसपास की विशेषताओं को दर्शाता है। खसरा (सर्वे नंबर), खतौनी (स्वामी विवरण) और B1 (अधिकार पुस्तिका) जैसी जानकारी रीयल-टाइम अपडेट होती है। किसान, खरीदार और वकील इसके प्रमुख उपयोगकर्ता हैं।
MP BhuNaksha कैसे देखें?
मध्य प्रदेश भूलेख पोर्टल (mpbhulekh.gov.in) पर WebGIS 2.0 लागू होने से भू-नक्शा प्रक्रिया सरल और सुरक्षित हुई है। भू-अभिलेख में सर्वे क्रमांक एवं भूखण्ड क्रमांक का मानचित्र ग्रामवार संधारित किया जाता है। MP Bhulekh WebGis पोर्टल में कोई भी ग्रामवार नक्शा देख सकता है। पार्सल के मानचित्र की प्रमाणित प्रतिलिपि भी इस पोर्टल से प्राप्त की जा सकती है।
फ्री भू-नक्शा देखने की प्रक्रिया
- ब्राउजर में https://webgis2.mpbhulekh.gov.in/ खोलें। होमपेज पर 'भू-भाग नक्शा' पर क्लिक करें.

- अब एक पॉप अप प्रदर्शित होगा जहाँ लिखा होगा - क्या आप ग्रामवार पार्सल मानचित्र देखना चाहते हैं? तो यहाँ हाँ के बटन पर क्लिक करें.

- अब जिला (District), तहसील (Tehsil), ग्राम पंचायत/आरआई सर्कल (Village/Halka) चुनें।
- कैप्चा कोड डालें और 'नक्शा देखें' बटन क्लिक करें।

- इंटरैक्टिव मैप लोड होगा। जूम इन/आउट करें। किसी खसरा पर क्लिक कर विवरण (क्षेत्रफल, स्वामी नाम) देखें।
- 'डाउनलोड' या 'प्रिंट' आइकन से PDF सेव करें। (यह फ्री है, बिना लॉगिन।)
नोट: फ्री वर्जन में डिजिटल सिग्नेचर नहीं होता है; यह केवल देखने/रेफरेंस के लिए उपयुक्त होता है.
पेड/प्रमाणित भू-नक्शा प्राप्त करने की प्रक्रिया
प्रमाणित कॉपी बैंक, कोर्ट या बिक्री के लिए जरूरी होता है। इसका शुल्क: ₹20-50 (क्षेत्रफल पर निर्भर) होता है।
- पोर्टल पर दाएं कोने 'Sign Up' क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन मोबाइल नंबर, ईमेल, OTP से वेरिफाई करके पूरा करें।

- अब पोर्टल पर खुद को लॉग इन करें, इसके बाद 'भू-भाग नक्शा' > 'क्या आप पार्सल मानचित्र की प्रमाणित प्रति लेना चाहते हैं?' यहाँ हाँ बटन चुनें।
- जिला, तहसील, गांव चुनें।
- खसरा नंबर डालें या मैप पर प्लॉट सिलेक्ट करें।
- उद्देश्य (Purpose) चुनें: बिक्री, ऋण, विवाद आदि का चुनाव करें।
- पूर्वावलोकन (Preview) देखें। T&C चेकबॉक्स टिक करें।
- 'Proceed to Payment' क्लिक। शुल्क दिखेगा।
- पेमेंट गेटवे (UPI, कार्ड, नेटबैंकिंग) से भुगतान करें।
- सफलता पर SMS/ईमेल आएगा। अब आप डिजिटल हस्ताक्षरित PDF डाउनलोड करें।